Maharajganj: चंदन नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, घंटो बाद निकाला गया शव

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 07:50 PM (IST)

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में रविवार को चंदन नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निचलौल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील दत्त दुबे ने बताया कि ठूठीबारी थाना क्षेत्र में चंदन नदी से दो बच्‍चों के शव बरामद किए गए हैं। दुबे के मुताबिक, नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में फिसल जाने से नितेश साहनी (आठ) और पंकज गुप्ता (नौ) डूब गए। उन्होंने बताया कि काफी देर बाद भी जब लड़के घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की और दोपहर में गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

Content Writer

Mamta Yadav