UP में होली से पहले मातम! बरपा तेज रफ्तार का कहर... नेशनल हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:24 AM (IST)
महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम डंपर से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कबरई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे कानपुर-सागर मार्ग में काली पहाड़ी गांव के नजदीक गिट्टी लदे डंपर से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले रामूपुरा गांव के रहने वाले मुन्ना कुशवाहा (40) और उनके चचेरे भाई अंतराम (35) के रूप में हुई। पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया।
यह भी पढ़ें : UP के अस्पताल में घोर लापरवाही! नर्स ने कैंची से काट दी नौ महीने की मासूम की उंगली... होश उड़ा देगा पूरा मामला
Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के कविनगर इलाके में एक निजी अस्पताल के प्रबंधन तथा एक स्टाफ नर्स के खिलाफ लापरवाही से एक बच्ची की उंगली कट जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अंकुश त्यागी नामक एक व्यक्ति ने 24 फरवरी को अपनी नौ महीने की बच्ची श्री के उपचार के लिए उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था ... पढ़ें पूरी कबर ....

