मुठभेड़: पुलिस ने 10 हजार के 2 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, दारोगा को भी लगी गोली

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 10:00 AM (IST)

बिजनौरः उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 10-10 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश घायल हो गए ,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एक पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल हुआ है। 

शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे नजीबाबाद में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। मुठभेड़ में पुलिस उपनिरीक्षक संजय और दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों में शमसाद और उसका साथी नौशाद है। उनके पास से दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।

घायल बदमाशों और पुलिस उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती आदि के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी।

Deepika Rajput