साधू सन्तों ने दशहरा से दो दिन पहले यमुना सफाई की लगाई गुहार

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 09:28 PM (IST)

मथुरा: कृष्ण की नगरी मथुरा में  में 20 तारीख को मनाए जाने वाले दशहरे पर्व को लेकर यमुना के पार अभी तक नगर निगम की और से कोई साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे स्थानीय लोग और साधु संतों ने साफ-सफाई की गुहार प्रशासन से लगाई है ।

स्थानीय साधु संतों ने स्नान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया है कि मथुरा में 20 तारीख को मनाए जाने वाले दशहरे पर्व को लेकर यमुना किनारे  गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम की सीमा में आने वाले जमुना पार वाले इलाके में गंदगी जमुना में बह रही है और वहां आने वाले श्रद्धालु गंगा दशहरे पर स्नान करेंगे हमें गंदगी में ही स्नान करना पड़ेगा पुल के नीचे से यमुना में नाली गिर रहे हैं गंदा पानी जा रहा है लेकिन नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा इसको लेकर वहां पर रहने वाले संत ने नगर निगम से यमुना साफ सफाई की गुहार लगाई है। जिससे की दशहरे के पर्व पर श्रद्धालु स्नान कर सकें। 

Content Writer

Ramkesh