UP के 2 IPS लेने वाले हैं सात फेरे! 29 मार्च को बैंड, बाजा और बारात... कौन हैं SP कृष्ण बिश्नोई और अंशिका वर्मा

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 01:07 PM (IST)

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से जुड़ी एक सुखद खबर सामने आई है। प्रदेश कैडर के दो युवा आईपीएस अधिकारी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई और बरेली के एसपी साउथ अंशिका वर्मा का विवाह 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होगा।

इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अधिकारियों को अग्रिम बधाइयां दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएस कृष्ण बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं, जबकि अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं। दोनों अधिकारी फिलहाल उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और अपनी कार्यशैली के कारण चर्चा में रहते हैं।

परिवार की सहमति से तय हुए इस रिश्ते की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विवाह समारोह बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल होंगे। पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और उनके सहयोगी भी इस अवसर पर मौजूद रह सकते हैं।

बरेली में एसपी साउथ के रूप में तैनात अंशिका वर्मा अपनी सख्त और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई भी प्रशासनिक निर्णयों और सक्रिय कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों अधिकारियों की शादी की खबर से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। शादी की सूचना सामने आने के बाद उनके समर्थक और शुभचिंतक उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static