यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत, 23 घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 12:14 PM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित नोएडा के थाना दनकौर इलाके में रोडवेज की एक बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। जिसमें बस सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने बताया कि कल देर रात औरैया डिपो की बस यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते नोएडा की तरफ आ रही थी। बस जैसे ही बलारपुर अंडरपास के नजदीक पहुंची तो अचानक बस हाईवे पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए अंडरपास से नीचे गिर गई। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही सागर और रामकिशन की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि बस चलाते समय बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई है।

Punjab Kesari