तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत: दो की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 04:59 PM (IST)

गमहराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। जबकि तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामजी गिरि (30) और संतोष (28) नाम के दो युवक शनिवार देर रात बाइक से जा रहे थे, तभी कोल्हुई क्षेत्र में उनका वाहन सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गया। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार पांचों युवक जख्मी हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान रामजी और संतोष की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृत युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

Content Writer

Ramkesh