बागपत में पलक झपकते मलबे में दबे मजदूर, साल भर से बन रहे मकान का लेंटर गिरा, दबकर ससुर-दामाद समेत 3 की मौ''त

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 01:19 PM (IST)

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बृहस्पतिवार शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में दबने से ससुर-दामाद समेत तीन मजदूरों की जान चली गई। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शाम करीब पांच बजे जिले के छपरौली कस्बे में हुआ, जहां परवेज कुरैशी द्वारा बनवाए जा रहे मकान में निर्माण कार्य चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान छपरौली निवासी राधू उर्फ सुरेंद्र (60) और रोबिन (35) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ससुर और दामाद थे। पुलिस ने बताया कि घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें : कुशीनगर ह/त्याकांड: पूरे परिवार का क/त्ल... पत्नी और 3 मासूम बेटों की गला रेतकर ले ली जान, 5 साल बाद दरिंदे पति को फांसी की सजा 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश परमेश्वर प्रसाद की अदालत ने पत्नी एवं तीन बेटों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के दोषी व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई है और उस पर दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) जीपी यादव और अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दिए गए इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि कसया के मठिया विशंभर माधोपुर के रामजीत कुशवाहा ने 26 अगस्त, 2021 को कसया थाने में तहरीर दी थी ... पढ़ें पूरी खबर ...  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static