प्रेमिका को दूसरे की बांहों में देख बौखलाया प्रेमी, किया ये...

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 05:22 PM (IST)

आगराः आगरा के फतेहपुर जिले में त्रिकोणीय प्रेम का एक मामला सामने आया है। जहां दो प्रेमी एक ही लड़की के लिए आपस में भिड़ गए। उन दोनों प्रेमियों में से लड़की एक लड़के की बांहो में बांहे डाले बैठी थी। जिसे देख दूसरे लड़के ने गुस्से में आकर अन्य प्रेमी को मारना शुरु कर दिया। लड़की उन दोनों प्रेमियों का आपसी बीच-बचाव करती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीड‍ियो बना ल‍िया। अब यह वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल लड़की दोनों लड़कों में से एक लड़के के साथ कॉफी पीने आगरा के फतेहाबाद स्थित टीडीआई मॉल आई थी। दोनों ने एक-दूसरे की बाहें थाम रखी थी। तभी दूसरा लड़का भी वहा आ गया। जो कि खुद को उस लड़की का प्रेमी बता रहा था। दोनों लड़के आपस में भिड़ गए। दूसरे लड़के ने अन्य लड़के से कहा कि तुमने उसे (प्रेमिका) को कैसे छू लिया। इसके बाद तो जैसे दोनों आग बबूला हो गए। दोनों के बीच जमकर लड़ाई होनी शुरु हो गई। इस दौरान प्रेमिका दोनों को छुड़वाने के लिए बीच-बचाव करने लगी, लेकिन दोनों प्रेमी मानने को तैयार नहीं थे। काफी देर बाद मामला शांत हुआ।