फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने पर दो नाबालिग गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 06:56 PM (IST)

फरूर्खाबाद: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इण्टर कॉलेज के पास तकीपुर निवासी देव गिहार और राज गिहार ने गुलेल से मोर का शिकार कर रहे थे। उसी दौरान कुछ मोहल्ला शिवाजी नगर में खेल रहे युवकों ने मोर का शिकार करने वाले दोनों आरोपियों को दबोच कर पुलिस को सोंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Edited By

Ramkesh