नमाज पढऩे को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में एक युवक घायल

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 09:21 AM (IST)

रामपुर: लॉकडाउन के बीच लोगों में आपसी विवाद की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। बीते कुछ दिनों में रामपुर में एक के बाद एक लगातार फायरिंग की कई वारदात हो चुकी है। शुक्रवार को भी रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के शौकत नगर गांव में जुमे की नमाज पढऩे को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हो गया।  इसके बाद हुई पत्थरबाजी में आसपास खड़े कई वाहन भी चपेट में आ गए। कई गाडिय़ों के सीसे टूट गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस सभी संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है।

क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया इसरार पक्ष का विवाद मस्जिद में नमाज पढऩे को लेकर हुआ है। दरअसल मस्जिद में नमाज पढऩे के लिए सीमित आदमियों को कह दिया गया है जिसमें केवल पांच ही आदमी नमाज पढ़ सकते हैं। एक पक्ष ने बताया कि मस्जिद में बार बार एक ही व्यक्ति नमाज पढ़ते हैं। तो हमारे द्वारा भी नहीं नमाज पढ़ी जाए यह जानकारी में आया है। साथ ही अब जो इन्होंने कृत्य किया लॉक डाउन का उल्लंघन किया है इस संबंध में एफ आई आर लिखकर विधिक कार्यवाही की जायेगी। जानकारी में आया है एक व्यक्ति के छर्रे लगे हैं उसका मेडिकल कराकर उसे उपचार दिया जाएगा। सभी संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Ajay kumar