सहारनपुरः बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 02:19 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिजली गिरने से युवती समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक कुतुबशेर क्षेत्र में बुधवार को अचानक एक घर पर बिजली गिर गई। जिसके चलते 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्य सिंह ने बताया कि गांव रूपडी निवासी रजत (24), युवती सोनल (22), विश्वास, रजनीश और मोनू बिजली गिरने से गंभीर रुप से झुलस गए।

झुलसी हालत में इन्हें अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने रजत और सोनल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि विश्वास, रजनीश और मोनू को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। 
 

Punjab Kesari