यात्री के पर्स पर हाथ साफ कर रहे 2 जेब कतरे चढ़े भीड़ के हत्थे और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 07:05 PM (IST)

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 2 जेब कतरों की लोगों ने जमकर पिटाई की। मामला बिजनौर के बस अड्डे का है। जहां एक व्यक्ति बस पर चढ़ रहा था तभी दो जेब कतरे उसका पर्स चोरी करने की कोशिश करने लगे। इससे पहले ही जेब कतरे लोगों के हत्थे चढ़ गए। बस फिर क्या था लोगों ने दोनों जेब कतरों की जमकर पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बस में चढ़ते समय एक सतीश नाम के यात्री का रुपयों से भरा पर्स 2 जेब कतरे छीन कर भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी मुसाफिरों और बस स्टैंड के कर्मियों की मदद से जेब कतरों को पकड़ लिया गया और फिर उनकी सरेआम जमकर पिटाई कर डाली।

आशु नाम के यात्री ने बताया कि ये दोनों जेब कतरे मुसाफिर का पर्स छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी जेब कतरों को मुसाफिर और बस अड्डे के कर्मियों की मदद से पकड़ लिया। पिटाई के बाद लोगों ने दोनों जेब कतरों को पुलिस के हवाले कर दिया।