Bijnor: भगवा पगड़ी पहने दो सगे भाइयों ने 3 मजारों पर तोड़फोड़ कर जलाई चादर, माहौल बिगाड़ने की थी साजिश...गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 11:46 AM (IST)

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के शेरकोट इलाके में रविवार को मजारों पर तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी ने भगवा रंग की पगड़ी और माला पहनी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली मार्ग पर स्थित जलाल शाह की मजार पर मोहम्मद कमाल और उसके भाई मोहम्मद आदिब ने तोड़फोड़ कर चादरें और पर्दे जला दिये। दोनों शेरकोट इलाके के निवासी हैं।
सिंह ने कहा, ‘‘हमे यह भी पता चला है कि इन दोनों ने सुबह के समय घोसियावाला इलाके में स्थित एक और मजार तथा कुतुब शाह की मजार पर भी तोड़फोड़ की थी।'' सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 4 सदस्य काबू, देसी पिस्तौल व तेजधार हथियार बरामद

महिला की मौत पर हरोली अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर के साथ की बहसबाजी