प्रियंका की वर्कशाप से दो बागी कांग्रेसी विधायक रहे दूर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 05:39 PM (IST)

रायबरेलीः रायबरेली के दो बागी कांग्रेस के विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की दो दिवसय कार्यशाला से दूर रहने का फैसला किया है। यह कार्यशाला प्रियंका की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में हो रही है। दोनों विधायकों की गैरहाजिरी वर्कशाप में हिस्सा लेने वाले नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है कि ये दोनों नेता बीजेपी के करीब हैं। वहीं इस बीच में अदिति सिंह और राकेश सिंह ने अपनी गैरहाजिरी के लिए कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने बुधवार को 2022 के विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा की। प्रियंका ने पार्टी पदाधिकारी को बताया कि मतदाताओं के बीच पार्टी का आधार कैसे मजबूत करना है और युवाओं को कैसे अपने साथ जोड़ना है। उन्होंने यूपी नेताओं से कहा कि राज्यों के भीतरी हिस्सों में वर्कशाप लगाया जाए।
 

Tamanna Bhardwaj