नोएडा में 2 अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्धों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 02:02 PM (IST)

नोएडाः थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाबास गांव के निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

थाना फेस -3 के निरीक्षक हरिनंदन शर्मा ने बताया कि सेक्टर 50 में रहने वाले आशाराम(40) बीती रात सेक्टर 71 के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा थाना फेस -दो क्षेत्र के इलाबास गांव में रहने वाले बलराम पुत्र सतपाल को गंभीर हालत में आज सुबह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इन दोनों मामलो की जांच शुरू कर दी है।




 

Tamanna Bhardwaj