वाराणसी में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, 2 का अस्पताल में चल रहा इलाज

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 10:07 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में गुरूवार को दीवार गिरने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गई। वहीं मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईपुर गांव में ईट भट्ठे पर काम करने के दौरान एक दीवार के गिरने से 4 महिलायें दब गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटा कर उन्हें वाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने माला देवी और लालमनी देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिलायें भगतूपुर गांव की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती अन्य दो महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

Content Writer

Mamta Yadav