यूकेजी की छात्रा हुई दरिंदगी का शिकार; 67 साल के दरिंदे ने मासूम को बंधक बनाया और किया रेप, फिर की बच्ची की ऐसी हालत, बोल भी नहीं पा रही...

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 12:20 PM (IST)

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 67 साल का बुजुर्ग ने एक मासूम बच्ची को अपनी बवस का शिकार बना लिया। बच्ची आठ साल की है और यूकेजी में पढ़ती है। दरिंदे ने मासूम को टॉफी दिलाने का लालच दिया और उसके साथ गंदा काम कर दिया। इस घटना के बाद बच्ची की हालत काफी नाजुक है। 

जानिए पूरी घटना 
बता दें कि यह पूरा मामला जिले के नगीना का है। यहां पर मोहल्ला लुहारी सराय निवासी शाहिद (67) ने एक मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को  टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। उसने बंधक बनाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

रोते हुए बच्ची ने बताई वारदात 
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग बालिका को अकसर स्कूल आते-जाते टॉफी-चॉकलेट खाने के लिए कुछ पैसे दे दिया करता था। घटना के बाद बालिका जब घर पहुंची तो उसके पास 10 रुपये का नोट देखकर मां ने बिटिया से सवाल किया तो वह रोने लगी। उसके बाद उसने मां को आपबीती सुनाई तो वह सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि बालिका की हालत गंभीर है, उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही है। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

आरोपी को किया गिरफ्तार 
माता-पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में बंधक बनाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस कोशिश कर रही है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

static