नुसरत जंहा के पूजा-अर्चना करने पर भड़के उलेमा, कहा- इस्लाम को किया जा रहा बदनाम
punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 06:09 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिले में मुस्लिम समाज की पुत्री नुसरत जहां के नवदुर्गा पूजन करने पर देवबंदी उलेमा ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नुसरत जहां को नसीहत दी कि वह क्यों गैर मजहबी वाले काम कर रही हैं। नुसरत जहां का यह अमल कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वह लगातार पूजा-अर्चना करती चली आ रही हैं। इसी अमल को दोहराते हुए इन्होंने इस बार भी नव दुर्गा की पूजा की है।
इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम: मुफ्ती असद कासमी (उपाध्यक्ष, इत्तेहाद उलेमा-ए-हिन्द)
मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल जायज नहीं है। इस्लाम इस चीज की इजाजत नहीं देता है, कि अल्लाह रबुल्इज्जत के सिवा किसी और की पूजा की जाए यह इस्लाम के अंदर हराम है। जब वह इस्लाम को नहीं मानती हैं। इस्लाम के ऊपर अमल नहीं कर रही हैं। सारे काम हिन्दुओं के कर रही हैं उन्होंने शादी भी गैर मजहब में की है। मैं उनको मशवरा देता हूं कि वह अपना नाम भी बदल ले क्यों मुसलमानों के नाम पर इस्लाम को बदनाम करती हैं। इस तरीके के नाम रखकर मुसलमानों की और इस्लाम की तौहीन क्यों कर रही हैं।