पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह का अल्टीमेटम, BJP ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को दिया टिकट तो करेंगे विरोध

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 01:55 PM (IST)

बलिया: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वीरेंद्र मस्त को टिकट दिया तो मैं इसका विरोध करुगा। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस पर विचार कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि मैं उनके विरोध में चुनाव भी लड़ सकता हूं। बैठक में हजारों समर्थकों ने सुरेंद्र सिंह का समर्थन किया है। 

आप को बता दें कि वर्तमान में वीरेंद्र सिंह मस्त बलिया से सांसद है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी में 51 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है लेकिन बलिया से अभी तक किसी का टिकट कन्फर्म नहीं है। इसके बावजूद भी पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने विरोध शुरु कर दिया है।

हालांकि उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारतीय जतना पार्टी मेरे रोम-रोम में है। लेकिन कुछ लोगों की वजह से मुझे विरोध करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया है। उसके बाद से पूर्व विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

Content Writer

Ramkesh