उमा भारती का बड़ा आरोप-कहा-चुनाव से पहले मीडिया ही कराती राम मंदिर पर चर्चा

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 01:05 PM (IST)

चंदौलीः अयोध्या की विवादित भूमि पर राम मंदिर निर्माण का मामला गर्माता जा रहा है। जिसको लकेर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी कड़ी में अब उमा भारती ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले मीडिया ही राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा कराती है। 

दरअसल,  उमा भारती दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उमा बोलीं, ''मीडिया चुनाव के पहले मंदिर की चर्चा चलाती है। मैं यहां टहल रही थी। आप लोग पीछे आ गए और अयोध्या पर सवाल पूछने लगे। प्लेटफार्म पर खड़े होकर कोई सलाह नहीं दूंगी। सरकार में कैबिनेट मंत्री हूं। अंदर बैठकर जो कहना होगा कहेंगे।'' उन्होंने कहा कि इस बात रिकाॅर्डिंग करके रख लो कि हम 24 घंटे राम को याद करते हैं।

वहीं अयोध्या में राम की भव्य प्रतिमा बनाए जाने के सवाल पर उमा ने कहा कि ये सवाल योगी से करिए वो सक्षम और समर्थ व्यक्ति हैं। वो राम भक्त भी हैं।
 

Ruby