बुलंदशहर हिंसा पर बोलीं उमा भारती- अगर योगी ने ध्यान दिया होता तो ये घटना नहीं होती

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 02:05 PM (IST)

लखनऊः राम मंदिर के बाद अब बुलंदशहर में हुई हिंसा को लेकर भी सियासत तेज है। विपक्ष लगातार योगी सरकार को बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरे में ले रहा है तो वहीं उनकी अपनी पार्टी भी इसपर सवाल खड़े कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इंस्पेक्टर की हत्या और एक युवक की मौत पर कहा है कि अगर योगी सरकार सजग होती तो यह घटना नहीं होती।

उन्होंने कहा कि ये ऐसा संकेत है जिसपर मुख्यमंत्री योगी को विचार करना ही होगा। इतनी बड़ी तादाद में लोग जुटे थे। रहस्यलोक बना लिया था। योगी को ध्यान रखना चाहिए, बहुत दुखद है और चिंताजनक है। अगर इस पर उनकी नजर होती तो ये घटना नहीं होती।

उन्होंने राम मंदिर पर कहा कि इसके लिए सभी पार्टियों को ये तय करना होगा कि आने वाली पीढ़ियों को सौहार्द में रहने का मौका मिले और वह रास्ता राम मंदिर से ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा डेढ़ साल तक फोकस राम मंदिर और गंगा की अविरलता पर रहेगा। साथ ही उमा ने कहा कि वह आगामी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Tamanna Bhardwaj