कुकर्म करने में असफल चाचा ने 10 साल के भतीजे को गला घोंटकर मारा, फिर...

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 09:40 PM (IST)

फर्रुखाबादः यूपी के फर्रुखाबाद में रिश्तों के कत्ल की दिलदहला देने की घटना सामने आई है। जहां यहां चाचा ने ही अपने भतीजे से कुकर्म करने की कोशिश की और असफल होने पर उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। मामले की जांच करने पर 72 घंटे में चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जानिए क्या है मामला 
बता दें कि बीते 10 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद निवासी यामीन का 10 वर्षीय बालक अमान उर्फ फतेह अली का शव बाग में लहुलुहान पड़ा मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरन सख्ती से पूछने पर आरोपी ने अपना जूर्म कबूल लिया। 

पूछताछ में आरोपी असफाक ने पुलिस को बताया कि वह लिंजीगंज बाजार से लौट रहा था, तभी उसे अमान आता मिला। वह अमान को बहला-फुसला कर बाग ले गया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। जिसके बाद आरोपी असफाक ने सिर पर ईंट मारकर और रस्सी से गला घोंटकर अमान को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को अमेठी जदीद मोड़ के निकट से गिरफ्तार किया।

मृतक अमान आरोपी असफाक की मौसी के बेटे का पुत्र था। वह मृतक अमां का रिश्ते में चाचा लग रहा था। आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया तो आरोपी कैमरे के सामने फूट फूट कर रोने लगा। उसने अपनी गलती को माननकर खुद को दोषी बताया। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj