कलयुगी चाचा का खौफनाक चेहरा, नाबालिग भतीजी को अगवा कर दो बार बेचा,  फिर महिला ने ढाई लाख में अधेड़ से किया सौदा

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 06:38 PM (IST)

कानपुर : यूपी के कानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिले के नौबस्ता क्षेत्र में पड़ोसी ने भतीजी बनाकर एक किशोरी को अगवा कर लिया। जिसे उसने जयपुर ले जाकर एक लाख रुपये में बेच दिया। किशोरी को खरीदने वाली महिला ने भी शादी के लिए उसका सौदा ढाई लाख रुपये में कर दिया। आरोपितों के चंगुल से बचकर निकली किशोरी ने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने छापेमारी कर किशोरी को खरीदने वाली महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि किशोरी को अगवा करने वाला मुंहबोला चाचा और शादी के लिए सौदा करने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

आरोपितों के चंगुल से भाग कर किशोरी ने स्वजन को किया सूचित 
आवास विकास हंसपुरम निवासी एक मजदूर ने 3 अप्रैल को थाने में अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि पड़ोस के सौरभ मिश्रा ने 30 मार्च की शाम को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी घर से कुछ सामान लेने पड़ोस की दुकान पर गई थी। जिसके बाद वह नहीं लौटी। पांच अप्रैल को उनकी बेटी ने लखनऊ निवासी अपने जीजा को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि सौरभ ने उसे अगवा कर जयपुर के अंखुरिया में सामाजिक फाउंडेशन चलाने वाली महिला को एक लाख रुपये में बेच दिया है। किशोरी की इस जानकारी के बारे में उसके पिता ने पुलिस को सूचिक किया। किशोरी को बेचे जाने की जानकारी मिलते ही नौबस्ता पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की एक टीम तत्काल जयपुर के लिए रवाना हुई। जहां किशोरी को अंखुरिया इलाके से बरामद किया गया। 

पुलिस ने किशोरी को खरीदने वाली महिला और उसके साथी को धर दबोचा 
पुलिस ने प्रेमनगर पुलिया के पास से किशोरी को खरीदने वाली फाउंडेशन संचालक गायत्री उम्र 52 और उसके साथी गागर-बाड़ा के रहने वाले हनुमान को धर दबोचा। पुलिस ने ये गिरफ्तारी किशोरी की निशानदेही पर की। जिसके बाद पुलिस किशोरी और आरोपितों को लेकर शहर आ गई। इस मामले में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि किशोरी के अपहरण का मुख्य आरोपित सौरभ और उसका परिवार वांछित हैं। जिनकी तलाश जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static