बेखौफ बदमाशः प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी पर तमंचे से हमला, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 07:34 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहै है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे। इसी कड़ी में ताजा मामला सहारनपुर का है। जहां एक प्रोपर्टी डीलर की पत्नी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर दी।      

एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर सुशील गाबा धोखाधड़ी और गबन के आरोपों में सहारनपुर जेल मे बंद है। शुक्रवार उसकी पत्नी नमिता गाबा अपने पति से जेल में मुलाकात के बाद चालक और परिजन के साथ घर वापस लौट रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार पर ताबडतोड़ गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि कार मे सवार महिला, चालक और परिजन ने किसी तरह सीट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।