बेखौफ बदमाशः दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Oct 26, 2018 - 04:44 PM (IST)

गाजियाबादः गाजियाबाद लोनी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सुबह एक युवक को गोली मार दी जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, लेकिन परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।  

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोनी निवासी नईम आज सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी तथा वह जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग नईम की तरफ दौड़े और उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
                      
थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। 
 

Ruby