अलीगढ़ में अनियंत्रित ट्रक ने 12 को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 02:59 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जब अनियंत्रित ट्रक 12 लोगों को रौंद दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। वहीं घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  वहीं विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा काटा है।



बता दें कि मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र से सटे नगला पटवारी का है। जहां पर अनियंत्रित ट्रक ने 12 लोगों को रौंद दिया है। हालांकि लोगों ने ट्रक चालक को मौके से पकड़ लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

Content Writer

Ramkesh