अनियंत्रित होकर मकान में घुसा ट्रक, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 11:23 AM (IST)

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने हादसे की जानकारी हुई तो वह दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसा मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज रोड के पास हुआ है। यहां एक मकान में घर के लोग सो रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक मकान में घुस गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेजा। यहां घायलों की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।

हादसे से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Tamanna Bhardwaj