अनियंत्रित होकर कांच से भरा ट्रक पलटा, नीचे दबे 2 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 03:08 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक तेज रफ्तार कांच में भरा ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार लोगों पर पलट गया। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी सवार 2 लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के जीरो माइल चौराहे की है। यहां देर रात मध्यप्रदेशका एक ट्रक तेजी से आ रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार 2 लोगों पर पलट गया। हादसे होते ही आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

वहीं आस-पड़ोस के लोगों की मदद से पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Tamanna Bhardwaj