योगी पर बरसे ओवैसी, कहा- यूपी में अपराध नियंत्रण में तो गोलियां हम पर किसने चलाई

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 05:53 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए  सभी राजनीतिक पार्टी एक दूसरे पर जुबानी हमला बोला रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को तलाशने में जुटे आए ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैसी ने बाबू सिंह कुशवाहा के साथ जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो दलित पिछड़ों को उनका आरक्षण दिलाया जाएगा। वही बाबू सिंह कुशवाह ने भी सपा कांग्रेस भाजपा को जमकर निशाना बनाते हुए कहा की इन दोनो पार्टियों ने वोट लेने के नाम पर अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग के साथ हमेशा छलावा किया है। ओवैसी ने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है तो मेरे ऊपर हमला करने वाले कौन थे। ऐसे लोगों पर  बाबा का बुलडोजर कब चलेगा।



जन सभा में उद्दीन ओवैसी ने कहा की भाजपा ने तीन तलाक कानून गलत बनाया गया है। अगर कानून बनाना था तो देश की 34 लाख महिलाओं के लिए कानून बनाते जिसमे महिलाएं पतियों से अलग रह रही है। उन्होंने चुटकी ली की इसमें गुजरात की भाभी भी शामिल है। उन्होंने हिजाब मामले में कहा की लड़कियों को स्कूलों में हिजाब पहनने से रोक दिया। जो की अपनी शना के लिए पहनती है। क्या देश के पहले पीएम पंडित नहीं थे, वह समय आएगा जब हिजाब वाली देश की प्रधानमंत्री बनेगी।



उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर हमला करते हुए कहा की भाजपा सरकार ने यूपी की जनता को धोखा दिया है उनकी बुनियाद झूठ पर टिकी है। यह लड़ाई हिस्सेदारी की है अब पिछड़ा अल्पसंख्यक मुसलमानों की लड़ाई लड़ी जा रही है। योगी कहते है हमने अपराध पर नियंत्रण कर दिया है। फिर हम पर गोलियां किसने चलाई। उन्होंने कहा प्रदेश के मंत्री हमलावरों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दे रहे थे अब कहा गया योगी का बुलडोजर जब हम पर गोली चलाने वाले घरों में रह रहे है।  उन्होंने कहा कि अखिलेश और योगी की राम और श्याम की जोड़ी है। बीजेपी ने बुंदेलखंड का विनाश किया है। उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड में मुसलमानों के बच्चे कम ग्रेजुएट व अशिक्षित है। उन्होंने कहा की अगर हमारी सरकार बनेगी तो बुंदेलखंड का सूखा दूर होगा तेलंगाना की तरह पानी की समस्या दूर करेंगे। साथ ही बाबू सिंह कुशवाह ढाई साल के मुख्यमंत्री और चार डिप्टी सीएम होंगे। हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे। वही जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा की अगर हमको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो हम एक समान शिक्षा पद्धति व फ्री शिक्षा एक समान शिक्षा देंगे, किसानों को खाद बीज बिजली निशुल्क देंगे, गरीबों का इलाज फ्री करेंगे।



ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और सपा के बड़े बड़े वादे है, पहले बीजेपी का घोषणा पत्र देखे और उनके कार्य देखिए सपा और बीजेपी की कानून व्यवस्था एक समान है कोई प्रिवर्तन नही हुआ।भाजपा ने पिछड़ा दलितों का आरक्षण कम कर दिया। हमारी सरकार बनते ही 13 लाख भर्तियों में सभी को एक समान मौका देंगे। हिंदुत्व के नाम पर भाजपा वोट लेती है। और दलित पिछड़ों को सरकार बनते ही भूल जाती है। उन्होंने हरगोविंद कुशवाहा का जिक्र करते हुए कहा सपा धोखेबाज पार्टी है उन्हे चुनाव लड़ाया लेकिन उनका सपोर्ट नहीं किया। अगर हरगोविंद चुनाव जीत जाते तो सपा के गुंडों कुशवाहा की जमीन पर कब्जा कैसे करते।  बाबू सिंह ने अपील करते हुए कहा की उनके प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट आशीर्वाद देकर विजयी बनाए।

Content Writer

Ramkesh