योगी के नेतृत्व में लगी भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी पर रोक: स्वतंत्रदेव

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 10:35 AM (IST)

देवरिया: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को यूपी के देवरिया जिले के दौरे पर थे। जिले के सलेमपुर में पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की सातवीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार की सुबह सलेमपुर पहुंचे। 

यहाँ माल्यार्पण कर उन्होंने स्व. हरिकेवल के जीवन पर प्रकाश डाला इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार की बखान करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी पर रोक लगी है। बीते दिनों प्रदेश में निकली कांवड़ यात्रा पूरी शांति के साथ सम्पन्न हुई। कांवडिय़ों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सरकार के कार्यों से ही अध्यात्मिक, सांस्कृतिक सहित सभी क्षेत्रों में देश व प्रदेश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

सपा-बसपा पर साधा निशाना 
पिछली सरकारों पर तंज सकते हुए कहा कि हम सपा-बसपा नहीं हैं जो भ्रष्टाचार करने व प्रदेश को लूटने का कार्य करें। हमारा उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है। भाजपा का पूरा संगठन व सरकार गरीबों की सेवा करने में लगी है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष डा अन्तर्यामी सिंह, विधायक जनमेजय सिंह, सुरेश तिवारी आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static