न्याय न मिलने से दुखी महिला ने SSP ऑफिस के सामने सुसाइड करने का किया प्रयास

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 03:25 PM (IST)

अलीगढ़: जनपद से सनसनी घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला ने पारिवारिक झगड़े की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहंची। इसी दौरान महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। इस पर वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचा लिया। आरोप है कि महिला कई बार पारिवारिक झगड़े की शिकायत की परंतु उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। जिससे दुखी होकर महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव लोहगढ़ गांव का है। जहां पर सुरजीत हरियाणा के बल्लभगढ़ में काम करता था। लॉकडाउन होने के बाद वह अपने गांव वापस आ गया था। गांव में उसका अपने पिता और भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पिता ने उसको संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया। जिससे वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा ने मामले पर जानकारी देेते हुए बताया कि महिला के ससुर ने जमीन में हिस्सा नहीं दिया जिसको लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर सुरजीत की पत्नी ने ससुर के खिलाफ शिकायत की थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। 

Edited By

Ramkesh