श्रीदेवी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक, कहा- फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 04:51 PM (IST)

मिर्जापुरः मिर्जापुर के बाड़सागर गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल किसानों से मीटिंग के बाद पत्रकारों से रुबरु हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी का निधन फिल्म जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में वह श्रीदेवी के परिवार के साथ है।

उन्होंने कहा कि श्रीदेवी एक बहुत अच्छी अदाकारा रही हैं। उनकी फिल्में हम सभी ने देखी है और उनकी अभिनय को पूरे देश ने पसंद किया है। मैं समझती हूं की हमारे फिल्म जगत के लिए और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्रीदेवी हमेशा हम लोगों की स्मृतियों में रहेंगी। उनके परिवार को ईश्वर शक्ति दें। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को हिम्मत दें।