सपा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार हमला, कहा- ''पिटाई के पर्यायवाची हैं सपाई''

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 05:34 PM (IST)

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंदौली में समाजवादी पार्टी (SP) कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधिकारी से अभद्रता किये जाने की घटना बताती है कि सपा के सत्ता में आने से माफियाराज और गुंडाराज को बढ़ावा मिलेगा। चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की का वीडियो शेयर करते हुए ठाकुर ने रविवार को ट्वीट किया ‘‘अखिलेश यादव यूपी की जनता से कहते नहीं थक रहे...आ रहा हूं। अखिलेश जी क्या यूपी में यही गुंडाराज, माफियाराज लाने के आप आना चाहते हैं। पिटाई के पर्यायवाची हैं सपाई।'' 

उन्होंने वीडियो में दर्शायी गई घटना चंदौली की बताई है जिसमें सपा कार्यकर्ता एक पुलिस उपाधीक्षक के साथ धक्कामुक्की कर रहे है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुये वीडियो शेयर किया और लिखा ‘‘ लाल टोपी वाले अपनी ट्रेनिंग का एक छोटा सा नमूना दिखाते हुए।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static