राहुल गांधी की मां ने देश के लिए कितना बलिदान दिया है ये पूरा देश जानता है- मनोज सिन्हा

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 07:15 PM (IST)

चंदौलीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मनोज सिन्हा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जितनी बार कर्नाटक जाएंगे बीजेपी की उतनी सीट बढ़ती जाएंगी। इतना ही नहीं उन्होंने सोनियां गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मां ने देश के लिए कितना बलिदान दिया है ये पूरा देश जानता है।

दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उनकी मां ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया है। जिसपर पलटवार करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की जनता जानती है, उन्होंने कितना बलिदान दिया है। मुझे बताने की जुरुरत नहीं है। इतिहास में हुए कोयला घोटाले से लेकर आपातकाल को भी देश अभी भुला नहीं है।

मनोज सिन्हा ने जिन्ना विवाद पर भी अपना बयान दिया उन्होंने कहा कि जिन्ना एक ऐसे नेता थे जिन्होंने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया। देश के मुस्लमानों ने भी जिन्ना को खारिज किया है। ऐसे लोगों को समाज में कोई महत्व दिया जाए, ये उचीत नहीं है। 


 

Tamanna Bhardwaj