केंद्रीय राज्य मंत्री का जयंत चौधरी पर निशाना बोले- मुजफ्फरनगर जब संकट में होता है तो कौन कहा होता है, सबने देखा है

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 03:53 PM (IST)

मुजफ्फरनगर(अमित कालियान) : जिले के महावीर चौक स्थित गेस्ट हाउस पर रविवार की शाम आयोजित सीधा संवाद में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मीडिया से बात किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी मुजफ्फरनगर संकट में होता है, तो कौन कहा होता है, सबने देखा है। वो यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने जयंत चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस आजम खान पर मुजफ्फरनगर जिले में दंगा कराने का आरोप है। आज जयंत चौधरी उसी की वकालत कर रहे है।  

समय आने पर जवाब देंगे
दरअसल जब केंद्रीय राज्यमंत्री से खतौली के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद आगामी 15 नवंबर को खतौली कस्बे में होने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के रोड शो पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र है, सबको अधिकार है, वह रोड शो करें या रैली करे, यह उनका अधिकार है। जब बात चुनाव की आएगी तो हमारी तरफ से भी जवाब दिया जाएगा। हम भी सवाल पूछेंगे कि जब मुजफ्फरनगर संकट में होता है तो कौन कहा होता है, आप कहां गायब रहते हैं?

आजम खान की वकालत कर रहे है
संजीव बालियान ने जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ये दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग आजम खान की वकालत कर रहे हैं। जो मुजफ्फरनगर दंगों का दोषी है। जिसने हमें कई साल तक यहां पर घुसने नहीं दिया। याद रखिए ये जनता है कुछ भूलती नहीं है। समय आने पर जनता जवाब जरूर देगी। जो लोग सत्ता में जाने के बाद जनता को भूल जाते है। जनता भी उनको भूल जाती है। 

Content Editor

Prashant Tiwari