उन्नाव में हुई अनोखी शादी, 20 वर्षों से साथ रहे 58 वर्षीय बुजुर्ग ने 50 वर्षीय महिला से की शादी

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 06:45 PM (IST)

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जनपद के गंजमुरादाबाद ग्राम रसूलपुर रूरी में सोमवार की रात एक अनोखी शादी हुई। यंहा 20 वर्षों से साथ रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने शादी की रस्में निभाईं। दोनों का 13 साल का एक बेटा भी इस शादी में बराती बना। शादी का खर्च ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने उठाया है। बुजुर्ग के अनुसार गांव के कुछ लोग उसे बिना शादी साथ रहने का ताने मारते थे। इन तानों से बचने के लिए प्रधान के कहने पर वे दोनों उम्र के इस पड़ाव पर शादी की और रस्में निभाने को तैयार हो गए। 

दरअसल, रसूलपुर रूरी निवासी 58 वर्षीय नारायण और मियागंज ब्लाक के ग्राम मिश्रापुर निवासी 50  साल की रामरती  2001 से एक साथ गांव में रह रहे थे। परिवार में कोई और न होने के कारण वह दोनों बटाई पर खेती और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने डीजे, बैंड बाजा और हलवाई की व्यवस्था की। 12 जुलाई की रात दोनों की शादी की रस्में पूरी की गईं। आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर बराती वर व वधू को लेकर गांव के ब्रम्हदेव बाबा के मंदिर पहुंचे। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय के पास बरातियों को नाश्ता कराया गया। देर रात घर में दोनों ने शादी के फेरे लिए। ग्रामीणों ने आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए।

दूल्हे नारायण ने कहा कि हमारी उम्र 58 साल की है, माता पिता का साया नहीं रहने पर वह काफी समय तक घर से बाहर रहे, जिसके बाद उन्होंने महिला साथी से कोर्ट मैरिज की थी। अब शादी हो गई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static