अनजान आदमी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 12:46 PM (IST)

लखनऊ: अनजान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 आशुतोष मिश्रा ने समाजवादी पार्टी में अपना विलय कर लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ अन्जान आदमी पार्टी के सचिव रावेन्द्र मिश्रा और चित्रकूट विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बी.पाण्डेय उपस्थिति थे।

बता दें कि अन्जान आदमी पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 आशुतोष मिश्रा ने कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र के सामने जो संकट खड़ हो गया है। उसका सामना करने एवं समाजवादी पार्टी को ताकत देने के लिए विलय का निर्णय लिया गया है। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि समाजवादी सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का विलय किया गया है।
PunjabKesari
मिश्रा ने कहा कि भाजपा की जनविरोध की राजनीति तथा भाजपा सरकार की मनमानी व अन्यायपूर्ण रवैया के कारण आमजन संकट में है। जातिवाद का नंगा नाच भाजपा कर रही है। भाजपा राज में पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं है। उनका मानना है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने की ताकत समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही है।

भाजपा नौजवानों के भविश्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी के कारण अपराधों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार किसी भी समस्या का समाधान नहीं करना चाहती है। भाजपा के कारण ही अराजकता पैदा हो गयी है। कानून का किसी को भय नहीं है। जब स्वयं भाजपा कानून के साथ खिलवाड़ करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण कारोबार चौपट हो गये हैं। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का झण्डा प्रदान किया तथा लाल टोपी पहनायी गयी। इन सभी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static