पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, मौत

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 07:05 PM (IST)

यूपी डेक्स: पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात बदमाशों ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ कई राउंड  फायरिंग कर दी।  आनन- फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की मानें तो पंजाब सरकार ने बीते एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा को वापस लिया था।

 

https://up.punjabkesari.in/uttar-pradesh/news/unknown-miscreants-fired-bullets-at-punjabi-singer-sidhu-musewala-1609294
Koo App
सुविख्यात एवं प्रतिभावान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या बेहद स्तब्ध करने वाली है! पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को देश के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि एक दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा किन परिस्थियों में घटायी गयी! यह घटना दिखाती है कि पंजाब में अपराधी बेख़ौफ़ हैं और कानून के राज को सरेआम चुनौती दे रहे हैं! ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों, शुभचिन्तकों और प्रशंसकों को सम्बल प्रदान करें! - Nand Gopal Gupta Nandi (@NandiGuptaBJP) 30 May 2022

मामले की जानकारी होते ही जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि घटना में सिद्धू मूसेवाला सहित 3 लोग की बदमाशों ने गोली मारी है। जिसमें से मूसेवाला की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। एस.एस.पी. मानसा ने सिद्धू की मौत की खबर की पुष्टि की है। सिद्धू की मौत के बाद पंजाब वासियों व उनके चहेतों की आंखें नम हो गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static