सहारनपुर में अज्ञात बदमाशों ने कोचिंग सेंटर से लौट रहे छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 10:43 PM (IST)

सहारनपुर: जिले के गंगोह थाना इलाके में शुक्रवार को कोचिंग सेंटर से लौट रहे एक छात्र को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने शुक्रवार को बताया कि थाना गंगोह के दूधला मार्ग पर आज कोचिंग से लौट रहे छात्र मुकन्द (20) पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। हमलावरों ने मुकन्द की बाइक को ओवरटेक करके अपनी बाइक आगे लगा दी और मुकुन्द को गोली मारकर फरार हो गये। राय ने मुकन्द के साथ आ रहे छात्रों के हवाले से बताया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिये पहले कई राउण्ड हवाई फायर भी किये थे।

उन्होंने कहा कि मुकन्द के पिता भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के वाहन चालक रह चुके हैं। राय ने बताया कि फिलहाल घायल छात्र का उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले का कारण छात्रों की आपसी गुटबाजी भी मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

Content Writer

Mamta Yadav