कौशाम्बी: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 02:28 PM (IST)

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी मनीष पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि करारी थानाक्षेत्र के भवानी का पुरवा गांव के अरविन्द कुमार (20) तथा सैदनपुर गांव के विजय कुमार (18) और विकास (21) एक ही बाइक पर सवार होकर मंझनपुर आये थे।

पाण्डेय ने बताया कि रविवार देर रात वापस लौटते समय ओसा मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी । इस घटना में अरविन्द और विजय की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में विकास बुरी तरह जख्मी हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static