उन्नाव केस: PM रिपोर्ट में दलित लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि, सिर में चोट.. गर्दन की हड्डी भी टूटी

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 08:15 PM (IST)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 22 साल की एक दलित युवती का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ रेप की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में लड़की के सिर में चोट और गर्दन की हड्डी भी टूटी पाई गई है। वहीं, जांच में कथित ढिलाई के लिए शहर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को सस्पेंड कर दिया है। मामले में मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। बता दें कि यूपी पुलिस ने उन्नाव से एक युवती का शव बरामद किया है, जिसकी हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह पर लगा है।

दरअसल, पुलिस ने उन्नाव से पिछले कई दिनों से लापता युवती का शव बरामद किया। बता दें कि पुलिस ने पूर्व मंत्री द्वारा बनवाए गए आश्रम के पास खाली प्लाट में दफनाए गए युवती के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला। इस बारे में उन्नाव के पुलिस अधिकारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के बाद शव को बरामद कर लिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भे दिया गया है।

इससे पहले ये मामला तब सुर्खियों में आया जब लपाता युवती की मां ने कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार के सामने लखनऊ में आत्मदाह करने की कोशिश की थी। युवती की मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को सपा नेता ने अगवा किया है। उसने सपा के पूर्व मंत्री स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर आरोप लगाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static