उन्नाव पंचायत चुनाव: रेप केस में सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को BJP ने दिया टिकट

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 11:39 AM (IST)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं, जिसको लेकर भाजपा ने उन्नाव जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। 51 वार्डो के प्रत्याशियों में माखी रेप कांड में सजा काट रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को बीजेपी से फतेहपुर 84 तृतीय से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि वह निवर्तमान जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष है। उन्नाव से 4 बार विधायक रह चुके कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2017 में उन्नाव रेप केस में गिरफ्तार किया गया था, जिसको लेकर 2019 में भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

बांगरमऊ से विभिन्न पार्टी से 4 बार विधायक रहे सेंगर की पत्नी उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी। उनको टिकट देने के फैसले का उन्नाव में भाजपा के नेता दबे स्वर में विरोध भी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को तीसरे चरण के जिला पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित किया था। इस सूची में संगीता सेंगर का नाम देखने के बाद सभी हैरत में हैं। ऐसे में विवादित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को टिकट देकर विपक्ष को मौका दिया है। पार्टी ने संगीता को उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है। संगीता सेंगर उन्नाव से पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। भाजपा ने उन्हें दोबारा टिकट दिया है। संगीता को उन्नाव के फतेहपुर चौरासी तृतीय से टिकट दिया गया है। उन्नाव में तीसरे चरण यानी 24 अप्रैल को चुनाव होंगे। 

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static