उन्नाव रेप कांड: पीड़िता के वकील रहे महेंद्र सिंह की मौत, हादसे में पीड़िता के साथ हुए थे घायल

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 07:14 PM (IST)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में उन्नाव के चर्चित माखी कांड में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ मुकदमा लडऩे वाले रेप पीड़तिा के वकील महेंद्र सिंह का आज निधन हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल आठ जुलाई 2019 को रेप पीड़ति अपने परिवार के साथ चाचा से मिलने जा रही थी। कार उनके वकील महेंद्र सिंह चला रहे थे। रायबरेली जिले राष्ट्रीय राजमार्ग -32 पर उनकी कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई। इस हादसे में पीड़तिा की मौसी और चाची की मौत हो गई जबकि  पीड़िता उसकी बड़ी बहन और वकील महेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

पीड़िता व उनके वकील को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां काफी दिनों तक दोनों का इलाज चला। पीड़िता पहले ही स्वस्थ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एम्स से छुट्टी के बाद परिजन सिंह को घर ले आए थे। लेकिन, हादसे के बाद से वे बिस्तर पर ही थे। आज उनकी अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर आए,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  सिंह की गिनती निर्भीक वकीलों में होती थी। इस मामले के आरोपी पूर्व विधायक दिल्ली तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा हैं। 

Ramkesh