उन्नाव रेप पीड़िता को हादसे के 5 दिनों बाद भी नहीं आया होश, डॉक्टर चिंतित

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 02:55 PM (IST)

उन्नावः सड़क हादसे में घायल उन्नाव रेप पीड़िता को 5वें दिन भी होश नहीं आया है। जिसको लेकर डॉक्टर चिंतित हैं। वहीं पीड़िता के वकील की भी हालत गंभीर बनी हुुई है। पीड़िता वेंटिलेटर पर जिंदगी के लिए लड़ रही है। पीड़िता की सेहत में आज भी कुछ खास सुधार नहीं हुआ। हालत नाजुक बनी हुई है। 10 घंटे ऑक्सीजन के सहारे रखने के बाद उन्हें कुछ देर के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया।

बता दें कि ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल पर स्थित टीवीयू में रेप पीड़िता व वकील भर्ती हैं। प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। सीटी स्कैन रिपोर्ट लगभग सामान्य है। खून से जुड़ी कुछ जांचें कराई गईं हैं। उन्होंने बताया डॉक्टरों की टीम दोनों मरीजों की निगरानी में जुटी है। वकील की सेहत में कुछ सुधार हुआ है। अब तक उन्हें कई बार वेंटिलेटर से हटाया गया। ऑक्सीजन के सहारे रखा गया।

उन्होंने बताया कि एकदम से काफी देर के लिए किसी भी मरीज को वेंटिलेटर से नहीं हटाया जा सकता है। बीच-बीच में मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है, ताकि कमजोर अंगों को सहारा दिया जा सके।

 

Tamanna Bhardwaj