UP: देर रात को 10 IAS अफसरों का हुआ तबादला, 6 जिलों के DM भी इधर से उधर

punjabkesari.in Thursday, Oct 28, 2021 - 11:25 AM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार आधी रात को 10 आईएएस अफसरों (IAS Transfer) के तबादले कर दिए गए हैं। साथ ही अमेठी, मऊ, हमीरपुर समेत 6 जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया है। आलोक सिंह अपर निदेशक सूडा को ललितपुर का नया डीएम बनाया गया है। डॉक्टर चंद्रभूषण त्रिपाठी डीएम हमीरपुर, अरुण कुमार डीएम मऊ, शेषमणि पांडेय अब डीएम अमेठी, महेंद्र बहादुर सिंह डीएम लखीमपुर और अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का नया डीएम बनाया गया है। कुल 10 आईएएस का ट्रांसफर हुआ है। इनमें से 4 को वेटिंग में रखा गया है।

अफसर                                       नई तैनाती

IAS आलोक सिंह                         ललितपुर के नए DM बने
IAS डॉक्टर चंद्रभूषण त्रिपाठी         हमीरपुर का नया DMबनाया गया
IAS अरुण कुमार                         मऊ का नया DM बनाया गया
IAS महेंद्र बहादुर सिंह                   लखीमपुर के नए DM बने
IAS अविनाश कृष्ण सिंह               मैनपुरी का नया DM बनाया गया
IAS शेषमणि पांडेय                      अमेठी के नए DM बने


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static