UP: गर्ल्स हॉस्टल में बेकार खाना खाने से 15 लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 02:04 PM (IST)

सहारनपुर: सहारनपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेकार खाना खाने से 15 लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में हॉस्टल वालों ने लड़कियों का हल्का फुल्का इलाज करा उनके जीवन से खिलवाड़ किया गया, लेकिन देर रात लड़कियों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। करीब आधा दर्जन लड़कियां बेहोश होकर गिर गईं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि कुछ छात्राएं पीजीआई पिलखनी रेफर की गई तथा कुछ गंगोह व अन्य अस्पतालों में भर्ती है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj