UP: जिला कारागार में 253 बंदियों ने रखा नवरात्र का व्रत, तो 60 मुस्लिम बंदियों ने रखा रोजा
punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 07:42 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रूखाबाद (farrukhabad) में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratra) के प्रथम दिन (First Day)कारागार में विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। एसीजेएम शिवम कुमार द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ करके शुभारंभ किया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजा पाठ किया।
बता दें कि कारागार में कुल 253 बंदियों ने मां दुर्गा का व्रत रखा है। व्रत रखने वाले बंदियों को 750 ग्राम उबला आलू, 500 ग्राम दूध, केला दो नग तथा 60 ग्राम चीनी व्रत का खाने पीने का समान जेल प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है। सभी बंदियों के पूजा पाठ हेतु मूर्ति स्थापना कराई गई है। सभी बंदी पूर्ण मनोयोग से मां दुर्गा का भजन-पूजन कर रहे है।
मां भवानी के भजनों से संपूर्ण कारागार परिसर गुंजायमान है। आज से मुस्लिम बंदियों के रमजान भी प्रारंभ हो गए है। कारागार में 60 मुस्लिम बंदियों ने कल से रोजा रखा है। रोजेदार बंदियों के लिए भी जेल प्रशासन की ओर से नीबू एक नग, चीनी 30 ग्राम, केला दो नग, बिस्कुट दो नग, खजूर 30 ग्राम, ब्रेड 50 ग्राम और दही 100 ग्राम दिया जायेगा।
सभी हिंदू व मुस्लिम बंदी एक दूसरे के व्रतों में सहयोग कर रहे है। पूर्ण सौहार्द के साथ व्रत रखे जा रहे है। 27 महिला बंदियों ने भी व्रत रखे हैं तथा 04 मुस्लिम महिला बंदी भी रोजा रख रही है। महिला बैरक की व्यवस्था सरोज देवी उपकारापाल, कृष्णा कुमारी, महिला जेल वार्डर नगमा, रजनी, जोली, द्वारा देखी जा रही है। पूजा पाठ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

बालासोर मेडिकल कॉलेज पहुंची झारखंड की डाॅक्टरों की टीम, राज्य के 1 दर्जन से अधिक घायलों को देगी उचित इलाज

ओडिशा ट्रेन हादसे में 288 यात्रियों ने गंवाई जान, CM नवीन पटनायक ने 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल