यूपी: 8 साल की मासूम से गैंगरेप, पुलिस ने 2 नाबालिगों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 02:57 PM (IST)

बाराबंकी(उप्र): बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में 8 साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में 9 और 13 साल के 2 लड़कों को गिफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के घर जब पीड़िता अकेली थी तभी 2 नाबालिग लड़के उसके घर पहुंचे। दोनों बालिका को बहला-फुसलाकर घर के पास स्थित प्राइमरी स्कूल ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित एक लड़का 9 वर्ष का जबकि दूसरा 13 साल का है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां घर पहुंची तो उसे वारदात के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए गए। प्राथमिक जांच में घटना सही पाए जाने पर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Anil Kapoor