UP: शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ महीनों तक रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 01:04 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने सोमवार को एक दलित युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर ने बताया कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित युवती ने फेस-3 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि सागर नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।

कादिर के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सागर को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static